
परतावल-महाराजगंज। आर्मी में तैनात जवान विनोद साहनी की आज आर्मी की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी, इस दौरान कई अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
बताते चले आर्मी में तैनात जवान विनोद साहनी छुट्टी लेकर 12 तारीख को अपने घर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा खादर आए हुए थे और शाम को किसी काम से परतावल जा रहे थे कि रास्ते में किसी गाड़ी से दुर्घटना हो जाने से विनोद साहनी को घायल हो गये, जिसके बाद विनोद साहनी को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
विनोद साहनी वर्तमान में हेड कांस्टेबल के पद पर श्रीनगर में तैनात थे, मृतक विनोद साहनी के पिता कैलाश सहानी के 3 पुत्र हैं दूसरा और सबसे छोटा पुत्र सेना के जवान में हैं वहीं मृतक विनोद साहनी के दो पुत्री व एक पुत्र है।
जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ पड़ी, प्रशासन की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जवान को आर्मी की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी गयी। प्रशासन की तरफ से सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किया।
सेना के जवान विनोद साहनी की अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रमौल त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अशोक यादव, जिला पंचायत शमशाद आलम, प्रधान प्रतिनिधि मनोज निषाद, गणेश पांडे, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।