July 7, 2025
सिसवा नगर पालिकाः हमने चुनाव के वादों को किया पूरा, पानी का 66 लाख बकाया मूल्य किया माफ, पानी व सभी प्रमाण पत्र निःशुल्क- शकुंतला जायसवाल अध्यक्ष

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र के समस्त जनता व कर्मचारियों को दीपावली पर बधाई दिया।

सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र के समस्त जनता व कर्मचारियों को दीपावली पर बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद में दीपावली के मद्देनजर साफ-सफाई, पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटों व पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, कि इस पावन पर्व पर जनता को नगर पालिका द्वार मिलने वाली सुविधाएं सही ढ़ंग से मिल सके, इस के साथ आज नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को कपड़ा व मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!