February 8, 2026
हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर बौरहवा बाबा स्थान के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

बताते चलें कि सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर बौरहवा बाबा स्थान के पास रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से सिसवा नगर के वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर अमरपूरवा निवासी 55 वर्षीय राजू रौनियार और उनके 30 वर्षीय बेटे हरिश्चंद्र रौनियार की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को घर में बेटी की शादी थी। पिता-पुत्र शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!