सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित RPIC स्कूल में आज रविवार को फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष विद्यालय द्वारा यह आयोजन यादें नाम से आयोजित होता है। इस आयोजन में लगभग 400 विद्यार्थी मेहमान के रूप में उपस्थित हुए और क्लास 11 के विद्यार्थी मेजबान के रूप में सम्मिलित हुए।

आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पंकज तिवारी द्वारा मां सारदे का पुष्पार्चन करने में बाद सरस्वती वंदना का कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत स्वागत गीत फिर एक लम्बी श्रृंखला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रारम्भ हुई। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के विद्यार्थी साक्षी, मिलक्छि, छवि, नंदिता, अंशुमान, आयुष पाण्डेय, अंश सिंह, ओजस्वी रौनियार, सिमरन, आयुषी, पलक, अनुपमा, जान्हवी, ख़ुशी, अनूप, अंश, अंकित, कविता, गरिमा और रजनी के ग्रुप ने विशेष प्रस्तुति दिया।
इन कार्यक्रमों के अलावा सिनयर्स को कुछ फनी खेलो को भी खेला गया, जो बेहद रोमांचकारी रहा। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
आयोजन में स्कूल के इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, मनकेश्वर कुमार, स्वयं प्रकाश पांडेय, वारिश अली, अभिषेक रूद्र, सोनू कुमार, मंजेश कुमार, अनिल कपूर, स्यामजीत, विमलेश पाण्डेय तथा अन्य उपस्थित रहे। बेहद वृहद स्तर पर यह आयोजन हुआ जिसको सभी ने सराहा।






