February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर परिसर में विशाल मेला व भव्य दंगल, गिरजेश जायसवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सिसवा बाजार-महराजगंज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अंतर्गत वार्ड नं० 02 लोहिया नगर (डढौली) स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल मेला व भव्य दंगल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं, दर्शकों व खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज जनपदों से पहुंचे नामी पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले पेश किए। पहलवानों के दांव-पेंच और जोरदार कुश्ती ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया और हर मुकाबले पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर परिसर में विशाल मेला व भव्य दंगल, गिरजेश जायसवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरजेश जायसवाल व पण्डित अवधेश चौबे रहे। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मेले और दंगल के सफल आयोजन से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!