

चौक-महराजगंज। नगर पंचायत चौक के केवलापुर कला स्थित GSP Convent School के प्रांगण में बुधवार को सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार प्राप्त किया।


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में चौक बाजार के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं सिटी सेंटर हॉस्पिटल के निदेशक विजय कुमार पाण्डेय, एक्सल एकेडमी के डायरेक्टर दशरथ गुप्ता, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, फन वैली स्कूल के डायरेक्टर रितेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में सिटी सेंटर हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की एक पूरी टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में लगभग 400 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं और जरूरत पड़ने पर ईसीजी जैसी जांचें भी मुफ्त में की गईं।

शिविर में अपनी सेवाएँ देने वाले प्रमुख चिकित्सक
शिविर में मुख्य रुप से डॉ. अनुपमा राय (नाक, कान एवं गला रोग सर्जन), डॉ. शक्ति सिंह (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. के. सिंह (जनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन), डॉ. रोहित कुमार सिंह (किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. (मेजर) अभिनव श्रीवास्तव (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ.आशुतोष त्रिपाठी (जनरल मेडिसिन), डॉ. ज्योत्सना ओझा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहें।
शिविर में आए मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष घोषणा भी की गई। जिन मरीजों का पंजीकरण और इलाज किया गया है, उन्हें अगले 15 दिनों तक सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महराजगंज में निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की पैथोलॉजी जांच पर उन्हें 50ः की भारी छूट प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने सिटी सेंटर हॉस्पिटल के निदेशक, सभी चिकित्सकों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ और उपस्थित अतिथियों का इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं में पूजा मद्धेशिया, गिरिजेश चौधरी, पुष्पा चौधरी, रिजवान अहमद, अभिषेक मिश्रा, रणविजय यादव, बेबी गुप्ता, नागेश्वर मद्धेशिया, मोहम्मद अली, दिनेश यादव, राकेश पटेल, बालमुकुंद आनंद, अंश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ गुप्ता, संशिता पाण्डेय, सविता कन्नौजिया, प्रियंका वर्मा, रिंका यादव, अनुष्का चौधरी, ज्योति आनंद, साक्षी जायसवाल, रेखा राय आदि उपस्थित रहे।







