

कुशीनगर। एनएच 27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, हादसा इतना भयावह था कि कार कंटेनर ट्रेलर में जा घुसी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।


यह हादसा थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर हुआ, जहां गोरखपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रेलर में पीछे से सफेद रंग की सुजुकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंस गई, सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
घायलों में सूरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष, शैलेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा उम्र करीब 18 वर्ष, मुकेश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष साकिनान अहिरौली तुलादास थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर, विकास वर्मा पुत्र रामरक्षा वर्मा सा0- हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर, हरिश पुत्र स्व0 पुरुषोतम सा0 अहिरौली तुलादास वार्ड नं0 4 थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 23 वर्ष, नितिश पुत्र कृष्ण मुरारी सा0 पिपरा कपूर थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष, अमन पुत्र श्रवण वर्मा सा0 अहिरौली तुलादास थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 26 वर्ष को निकालकर एम्बुलेन्श की सहायता से सीएचसी हाटा भेजवाया गया, जहाँ पर डाक्टर द्वारा सूरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा, शैलेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, मुकेश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा, विकास वर्मा पुत्र रामरक्षा वर्मा उपरोक्त को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया तथा हरिश पुत्र स्व0 पुरुषोतम, नितिश पुत्र कृष्ण मुरारी, अमन पुत्र श्रवण वर्मा उपरोक्त को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि कन्टेनर ट्राला जो गोरखपुर की तरफ जा रही थी, उसमें पीछे से कार के द्वारा टक्कर मारी गयी, जिसकी कारण एक्सीडेण्ट का होना पाया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। टेलर वाहन उपरोक्त को कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना से घरवालों में कोहराम मच गया है।






