February 20, 2026
AI Impact Summit - AI Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उस समय उग्र प्रदर्शन किया। जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

AI Impact Summit - AI Summit के दौरान युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस

वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इण्डियन यूथ कांग्रेस ने लिखा- जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो… तो साफ है, PM मोदी COMPROMISED हैं!! इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता AI Summit पहुँचे और “Compromised PM” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया! देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद

इसपर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदय भानू चिब ने कहा कि, आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा केवल यूथ कांग्रेस का नहीं बल्की देश के हर बेरोजगार युवा का है।

इस प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए एआई का मतलब महत्वाकांक्षी भारत नहीं, एंटी इंडिया है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं बल्की एंटी-इंडिया कांग्रेस है।

AI Impact Summit - AI Summit के दौरान युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!