July 4, 2024
सिसवा की बड़ी खबर: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर में आज रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी, मौके पहुचे चौकी प्रभारी ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

सिसवा की बड़ी खबर: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार FCI गोदाम के निकट आज रात लगभग 8:30 बजे घुघली की तरफ से आ रही एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया जिसे सिसवा सीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हर्ष उर्फ गौरव पुत्र शेषनाथ निवासी सिसवा नगर पालिका रोड के रूप में हुई।
सूचना मिलते ही सीएचसी पर पहुचे सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

सिसवा की बड़ी खबर: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सीएचसी पहुँचे गिरजेश जायसवाल
घटना की जानकारी मिलते ही सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल सीएचसी पहुँचे और हादसे की जानकारी लिया व परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव सहयोग करने के साथ सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!