April 11, 2026
Siswa News- अनियंत्रित ट्रेक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा के सबया में बीती रात तेज रफतार अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Siswa News- अनियंत्रित ट्रेक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा से निचलौल की तरफ तेज रफतार से ट्रेक्टर ट्राली जा रही थी कि सबया तिराहे के पास बने ब्रेकर के पास निचलौल के तरह से आ रही एक बाइक को चपेट में लेते हुए बगल के गडढे में पलट गयी, ट्रेक्टर ट्राली पलटते ही ट्रेक्टर ट्राली का चालक फरार हो गयी,इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही बाइक सवार बूरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद लोगों ने 108 एम्बुलेंश से घायल को सिसवा सीएचसी भेज वाया जहां प्राथमिक इलाज के दौरान ही बाइक सवार की मौत हो गयी। यह घटना बृहस्पतिवार की रात लगभग 9 बजे की है।

बाइक सवार मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहन वर्मा पुत्र कालिका वर्मा निवासी गोपाल नगर सिसवा बाजार के रूप में हुई, यह बहुआर से बाजार करके वापस अपने घर आ रहे थे कि घर पहुचंने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोठीभार पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जूट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!