March 13, 2025
BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, घर के पास बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

कटिहार। कटिहार जिले में भाजपा के एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कटिहार के पूर्व जिला पार्षद भाजपा नेता संजीव मिश्रा के तौर पर हुई है। हत्या की यह घटना तेलता थाना क्षेत्र के तेलता हाई स्कूल के पास की है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता के घर के सामने ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने संजीव मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हत्या की इस घटना को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!