February 23, 2025
अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )की नेता सह कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू की इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल में सोमवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लातेहार जिले के बालूमाथ में बीते 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। छाती, बांह और जांघ में साहू को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में साहू को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

साहू के मौत की खबर मिलने के बाद बालूमाथ में आक्रोशित लोगों ने बवाल किया तथा एक घर में तोडफ़ोड़ किया और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!