January 15, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर महराजगंज में ऐतिहासिक स्वागत, गिरजेश जायसवाल भी रहे मौजूद

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया। जिला कार्यालय का माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। इस गौरवशाली अवसर पर कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जोश साफ दिखाई दिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय गूंज उठा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर महराजगंज में ऐतिहासिक स्वागत, गिरजेश जायसवाल भी रहे मौजूद

इस अवसर पर सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भी उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और उत्तर प्रदेश के हर कोने में विकास व राष्ट्रवाद की विचारधारा और अधिक मजबूत होगी। उनका सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन उनकी सबसे बड़ी शक्ति बताया गया।
अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!