April 11, 2026
सिसवा में गूंजा जयघोष: द्वादश वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में आज शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन श्रीरामजानकी मंदिर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के द्वादश वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

सिसवा में गूंजा जयघोष: द्वादश वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

कलश शोभायात्रा गायत्री शक्ति पीठ से प्रारंभ होकर अमरपुरवा, हनुमानगढ़ी, गोपालनगर, रेलवे स्टेशन रोड, श्रीश्याम मंदिर रोड, फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड और इस्टेट चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शक्तिपीठ पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं, जबकि महिलाएं गायत्री पुराण लेकर भक्ति में लीन नजर आईं। पूरे नगर में भक्ति गीतों और गायत्री माता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

आयोजक अनिल जायसवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा, जबकि शाम 6 बजे से श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि कथावाचक सुरेंद्र लाल व्यास श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे।

इस अवसर पर अनिल जायसवाल, ई. सुरेश खरवार, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रामचन्द्र विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, योगेश्वर पांडेय, अश्वनी रौनियार, कृष्णमुरारी सिंह, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, दिलीप जायसवाल, पिंकी जायसवाल, प्रिया रौनियार, शकुंतला जायसवाल, निर्मला खरवार, उर्मिला रौनियार, मीना खरवार, कविता विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, कविता चौरसिया, मनी जायसवाल, रिद्धि जायसवाल, सोनम जायसवाल, रेणु जायसवाल, अंकित लाठ और शोभा जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!