
सिसवा बाजार-महराजगंज। आस्था का लोक पर्व छठ पूजा (Chhath Puja) पूरे देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज छठ व्रतियों ने छठ पूजा का पहला अर्घ्य डूबते हुए सूर्य को अर्पित किया। छठ पूजा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। वहीं कई नेता भी छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच घाटों पर दिखाई दिए।
आज छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा की और परिवार के खुशहाली के मन्नत मांगी। इससे पहले छठ व्रती गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचीं। ढलते हुए सूर्य अर्घ्य देने और पूजा करने के लिए आज दोपहर से ही घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दी।
बता दें कि अब छठ वर्ती सोमवार की सुबह घाट पर पहुंच उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद छठ व्रती भोजन करेंगी। छठ व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसमें छठव्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण करती हैं। छठ में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इस पर्व पर डूबते और उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है।

सिसवा नगर के पोखरा टोला और श्रीराम जानकी मंदिर पोखरे पर छठ् के अवसर पर आज महिलाओं ने ढ़लते सूर्य को अर्घ्य दिया, इस दौरान जहां हजारों की भीड़ रही, जनप्रतिनिधि भी घूमते और लोगों से मिलते नजर आये वही पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद रहा।
छठ पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इस दौरान हर छठ् घाटों पर ढ़लते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, ऐसे में सिसवा नगर पालिका परिषद के पोखरा टोला छठ् घाट व श्रीराम जानकी मंदिर छठ् घाट पर शाम होते ही भीड़ लगने लगी और ढ़लते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

इस दौरान छठ् घाटों पर हजारों की भीड़ रही, कल सुबह भी उगते सुर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, ऐसे में देर रात से ही फिर छठ् घाट पर मां-बहने पहुंचने लगेंगी ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है, आज शाम को निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुर्यबलि मोर्य, कोठीभार थानाध्यक्ष मनोज राय, पुलिस चौकी प्रभारी नीरज राय पुलिस बल के साथ लगातार छठ् घाटों पर मौजूद रहे।

वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव व मनोज केशरी एडवोकेट, जितेन्द्र वर्मा, धीरज तिवारी, सागर चौरसिया, उमा जायसवला, योगेश जायसवाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।