February 24, 2025
CM भगवंत मान का SC समुदाय के लिए बड़ा ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लगातार ऐलान किए जा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि CM भगवंत मान द्वारा एस.सी. समुदाय के लिए ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण लागू किया हैं। इसके चलते लॉ अफसर की नियुक्ति के लिए 58 पद एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित किए गए हैं। विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए यह आरक्षण लागू किया गया हैं।

आपको बता दें कि इस घोषणा के बाद ए.जी. दफ्तर में आरक्षण लागू करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। यह ऐलान करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि हम डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!