February 13, 2026
सिसवा नगर पालिका की सौगात: 1.95 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य विवाह भवन, अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया शिलान्यास

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर में मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के लिए 1.95 करोड़ रुपये की लागत से भव्य विवाह भवन का निर्माण होने जा रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने भूमि पूजन और विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच इस परियोजना का शुभारंभ किया।

सिसवा नगर पालिका की सौगात: 1.95 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य विवाह भवन, अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया शिलान्यास

वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर के गजरु टोला गुड़ गोदाम परिसर में बनने वाला यह भवन राज्य वित्त आयोग/निकाय निधि योजना के तहत निर्मित किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य नगर के लोगों को शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक उत्सवों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त और सस्ता विकल्प उपलब्ध कराना है।

सिसवा नगर पालिका की सौगात: 1.95 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य विवाह भवन, अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया शिलान्यास

शिलान्यास के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को निजी मैरिज हॉलों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी और एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर सभासद रघुवर यादव, अभिमन्यु चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!