
सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर जहां दीपावली की शुभकामनाएं दी वही नगर के विकास पर चर्चा भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सिसवा नगर पालिका के विकास को लेकर चर्चा भी किया, जिसमें नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर तेजी से तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।
इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भाजपा के प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से भी मुलाकात किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
