लखनऊ। भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिसवा बाजार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल विशेष रूप से लखनऊ पहुंचे। उन्होंने पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें फूल-मालाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान गिरजेश जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल पार्टी के लिए बल्कि महराजगंज जनपद के लिए भी गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संगठन को मजबूती मिलेगी।
गिरजेश जायसवाल ने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।


