
गोरखपुर। राजघाट थाने पर तैनात अभिषेक सिंह नामक सिपाही की आज मंगलवार की सुबह थाने की बैरक की छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बलिया के बासडीह के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र अखिलेश्वर सिंह राजघाट थाने के बसंतपुर पुलिस चौकी पर तैनात थे। वह 2021 बैच के कांस्टेबल थे। यहां वह पिछले 10 महीने से तैनात थे। हमेशा की तरह सोमवार की रात भी अभिषेक थाने की बैरक के प्रथम तल पर सोए थे। आज मंगलवार की भोर में उनका शरीर असंतुलित हो गया और वह प्रथम तल से नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अभिषेक की अभी उनकी शादी नही हुई थी। इस तरह उनके निधन से साथी पुलिसकर्मियों में शोक है।
अभिषेक की मौत की खबर उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। पुलिस परिवारीजनों के गोरखपुर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक के पिता किसान हैं। गांव पर अभिषेक का एक भाई और एक बहन पिता के साथ रहती है।