

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज अपना स्थापना सप्ताह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा हैं, इसके अन्तर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज बुधवार को कॉलेज के असेम्बली हाल में किया गया। समन्वयक प्रोफेसर ई0 सी0 दास ने आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभांरम्भ प्रतिभागियों के ग्रुप में क्विज लिंक भेज के किया। इसके बाद सहसमन्वयक प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी दी।


प्रतियोगिता पूर्णता आनलाइन मोड में सम्पन्न कि गयी जहां प्रतिभागियों ने अपने मोबाइल फोन के द्वारा इसमें भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान कमेेटी के अन्य सदस्य डॉ0 प्रीति प्रकाश, प्रिया राय, अंबिका सिंह तथा डॉ0 हरिकेष कुमार, शिवांगी श्रीवास्तव और चन्द्रेश कुमार गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के अन्त में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने प्रतिभागियों को सम्बोधित कर उनका मार्गदर्शन किया तथा विजेताओं के नाम की घोषणा की। प्रथम स्थान बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष के आशुतोष शुक्ला, द्वितीय स्थान बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष के समर्थ रूबीन तथा तृतीय स्थान बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष के आर्दश तिवारी ने प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा उनकी संख्या 150 से अधिक रही। कार्यक्रम का अन्त समन्वयक प्रोफेसर ई0सी0 दास ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया।







