March 24, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज का स्थापना सप्ताह समारोह कार्यक्रम पूरे वर्ष तक चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। आज मगंलवार को कॉलेज के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार द्वारा प्रार्थना से हुआ।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन, कुलपति, दी0द0उ0 गो0वि0वि, गोरखपुर रही। मुख्य अतिथि का परिचय प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा ने प्रस्तुत किया। संचालन प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा एवं प्रोफेसर दीपक सिंह ने किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि को प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा प्रोफेसर सुषमा जॉन ने बैच लगाकर स्वागत किया एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं सम्मान प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन, कुलपति, दी0 द0 उ0 गो0वि0वि, गोरखपुर ने कहा कि सबसे पहले आप सभी को गरिमामयी 126वर्ष पूरा करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामानाएं प्रेषित करती हूं आपके पास इतनी बड़ी एलुमनाई है। यह अपने आप में गर्व की बात है यहां के विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई की आपने देश में अपने कॉलेज का नाम रौशन किया है। बेटियों की संख्या अच्छी है आप आगे आये और प्रगति करे प्रत्येक संस्थान अपने शोध और नवाचार से जाना जाता है इस लिये इस दिशा में कार्य करना चाहिये। ए आई की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने आभार ज्ञापन करते हुये कहा कि हमारे लिये सौभाग्य एवं गौरव की बात है कि हम सभी लोग कॉलेज का 126वां सालगिरह मना रहे है। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि ऐसे कार्यक्रम के लिए किसी ऐसे आदर्श व्यक्तित्व को आमंत्रित किया जाये जिसके उद्बोधन से हमारे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सके। सर्वप्रथम मैं मुख्य अतिथि के प्रति आभारी हूं कि उन्होेने अपनी व्यस्तता में से अमूल्य समय निकाल कर हमें गौरान्वित किया। मैं अतिथि के रूप में उपस्थित श्री प्रमोद टेकडीवाल, के प्रति भी हार्दिक आभार प्रगट करता हूं कि इस अवसर पर आपने अपना कीमती समय हमें दिया। इसी के साथ यहां उपस्थित शिक्षकों, एलुमनाई के सदस्यों, अवकाश प्राप्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति भी हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सुशील कुमार राय ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कॉलेज के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वर्ष भर चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

जिसका विवरण निम्नलिखित है-
पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महबीश, द्वितीय स्थान ऋषभ सिंह, तथा तृतीय स्थान पर ब्यूटी सिंह ने प्राप्त किया। आनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशुतोष शुक्ला, द्वितीय स्थान सामर्थ रूबिन तथा तृतीय स्थान पर आदर्श तिवारी ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैन्सी श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान प्रशंसा अलवासियस तथा तृतीय स्थान मोहम्मद दानिश ने प्राप्त किया। निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका मिश्रा, द्वितीय स्थान सृष्टि त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान अविनाश कुमार ने प्राप्त किया। एकल अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची प्रभा, द्वितीय स्थान महेश ओझा तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान मिश्रा ने प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता(महिला वर्ग) में प्रथम स्थान ईवा जूलियस, द्वितीय स्थान महिमा पाल, तथा तृतीय स्थान रोशनी मौर्या ने प्राप्त किया तथा (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान ऋषभ सिंह, द्वितीय स्थान अमरजीत खरे तथा तृतीय स्थान श्याम सुन्दर ने प्राप्त किया।
अंतर महाविद्यालयीय आनॅलाइन क्विज प्रातियेागिता में प्रथम स्थान अनुराग गुप्ता(डी0ए0बी0), द्वितीय स्थान समर्थ रूबिन(से0डी0का0) तथा तृतीय स्थान शिवांगी गुप्ता(सेण्ट जोसेफ कॉलेज फार वुमेन) ने प्राप्त किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एलुम्नाई एसोसिएशन द्वारा पुरस्कृत विद्यार्थियों का विवरण- आकाश साहनी को बी0एस.सी0 तृतीय वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री शिव निधि लाल स्मृति पुरस्कार, यशस्वी गौर को विधि तृतीय वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री सराजुल हक़ स्मृति पुरस्कार, पम्मी कुमारी को बी0ए0 तृतीय वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री राय राजेश्रवरी प्रसाद स्मृति पुरस्कार, सेरीन अगवी वी को एम0एस.सी0 द्वितीय वर्ष समस्त विषय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री हर प्रसाद जानकी देवी स्मृति पुरस्कार।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
यशस्वी गौर

अश्विन प्रजापति को एम0ए0 द्वितीय वर्ष सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु एल्मुनियाई/एसोसियेट पुरस्कार, जेबा खातून को बी0ए0 द्वितीय वर्ष सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री एस0 एन0 चौधरी स्मृृति पुरस्कार, अनुराग मिश्रा को बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु सुश्री कान्ता देवी स्मृति पुरस्कार, अफीन खातून को एम0एस.सी द्वितीय वर्ष गणित में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु अलहाज अब्दुर रहीम स्मृति पुरस्कार, उम्म जहान को बी0ए0 तृतीय वर्ष उर्दू में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री साजिद अली स्मृति पुरस्कार।

रिशिका प्रजापति को बी0ए0 तृतीय वर्ष दर्शनशास्त्र में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु प्रो0 शिवानन्द शर्मा स्मृति पुरस्कार, सेरीन अगवी वी को छात्राओं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने समग्र प्रदर्शन हेतु श्रीमती राय कनन प्रसाद स्मृति पुरस्कार, सेरीन अगवी वी को एम0एस0सी0 द्वितीय वर्ष रसायन में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री विशाल पाठक स्मृति पुरस्कार, शिवाली पासवान को बी0ए0 प्रथम वर्ष दर्शनशास्त्र में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्रीमती सुषमा सरकार स्मृति पुरस्कार, छवि श्रीवास्तव को एम0एस.सी0 द्वितीय वर्ष प्राणि विज्ञान में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री डब्लू एफ0 ओबडाया स्मृति पुरस्कार।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फीरदौस खातून

फीरदौस खातून को विधि द्वितीय वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री गुरू प्रसाद सरकार स्मृति पुरस्कार, समीद अरशद को एम0एस0 सी0 के भौतिक विज्ञान के द्वितीय वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु डॉ0 ए0पी0एन0 अस्थाना स्मृति पुरस्कार, अंशिका मिश्रा को विधि प्रथम वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्रीमती आद्या देवी स्मृति पुरस्कार, नैन्सी श्रीवास्तव को समग्र प्रदर्शन हेतु श्री एच0पी0सी0 त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार, अरीना सिद्धकी को एम0एस.सी0 द्वितीय वर्ष वनस्पति विज्ञान में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु प्रो0 अश्वनी कुमार श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार, यशस्वी गौर को विधि पंचम सेमेस्टर में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री समरजीत सिंह स्मृति पुरस्कार, स्वेजल यादव को बी0एस.सी0 तृतीय वर्ष बायो0 वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु प्रो0 महिपाल सिंह स्मृति पुरस्कार, हाया मुस्कान को एम0ए0 द्वितीय वर्ष, अंग्रेजी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्री रमेश चन्द्र श्रीमती किशोरी देवी स्मृति पुरस्कार।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अंशिका मिश्रा

कु0 रंजना को एम0एस.सी0 प्रथम वर्ष, भौतिक विज्ञान में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु श्रीमती समीदा खातून स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। जन्नत खातून को बी0ए0 तृतीय वर्ष, संस्कृत में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु डॅा0 (श्रीमती) नारमा रार्बट स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रुति श्रीवास्तव को बी0ए0 तृतीय वर्ष अंग्रेजी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु प्रो0 सी0सी0 चटर्जी स्मृति पुरस्कार, निधि मिश्रा को बी0ए0सी0 प्रथम वर्ष मे सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु सुश्री0 मुंडेर देवी स्मृति पुरस्कार, शमीम अहमद को बीए0 प्रथम वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने हेतु सुश्री0 मुंडेर देवी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

दिव्यांश दूबे को पुरूष एन0एस0एस0 श्रेष्ठ स्वयंसेवक, आंचल श्रीवास्तव को श्रेष्ठ रोवर तथा सैमी जूलियस को श्रेष्ठ रेन्जर, अजीत सिंह को श्रेष्ठ एन0सी0सी0 कैडैट (पुरूष) तथा विंध्यवासिनी चौहान को श्रेष्ठ एन0सी0सी0 कैडैट (महिला) के पुरस्कार के लिए डॉ0 एच0आर0 मल्ल (पूर्व प्राचार्य) स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। सरफराज को श्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरूष) के पुरस्कार के लिए डॉ0 आर0 गुलाटी स्मृति पुरस्कार तथा अंकिता को श्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के पुरस्कार के लिये डॉ0 हर नरायण श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वंशिका

वंशिका को गणतन्त्र दिवस कैम्प आरडीसी -2026 प्राचार्य मेडल प्रदान किया गया, युक्तिशा सिंह को स्टेट लेवल शूटिंग के लिये प्राचार्य मेडल प्रदान किया गया, विदिशा सिंह को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिये प्राचार्य मेडल प्रदान किया गया, अंकुर कुमार मिश्रा को प्रेसिडेंट अवार्ड -एन0एस0एस0-2024 के लिये प्राचार्य मेडल प्रदान किया गया, नैन्सी श्रीवास्तव को सामाजिक गतिविधियां के लिये प्राचार्य मेडल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नियंता मण्डल के सदस्य प्रोफेसर सी0पी0 गुप्ता, प्रोफेसर रवीन्द्र आनन्द, प्रोफेसर ए0के0 सिंह, डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव, डॉ0 जिलाजीत चौधरी, डॉ0 विकास सरकार, प्रोफेसर आर0एन0 सैमुएल, प्रोफेसर मनोज, प्रोफेसर सुभाष पी0डी0, विजय प्राताप सिंह, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, प्रोफेसर निधि लाल, प्रोफेसर अमित मसीह, प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय, डॉ0 जे0पी0 यादव सहित कॉलेज के सभी शिक्षक तथा अवकाश प्राप्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!