March 21, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आज शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार द्वारा मार्च पास्ट की सलामी, ध्वजारोहरण तथा मशाल जलाकर उद्घाटन किया गया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

काॅलेज के मीडिया प्रभारी प्रो0 सुशील कुमार राय ने विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि आज हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार हैः- पुरूष वर्ग में 200मी0 दौड़ में सरफराज प्रथम स्थान, शुभ तिवारी द्वितीय स्थान तथा नितिन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 400मी0 दौड़ में सरफराज ने प्रथम, कृष्णा चौधरी ने द्वितीय तथा आदित्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800मी0 दौड़ में कृष्णा चौधरी ने प्रथम, गौरव निषाद ने द्वितीय तथा प्रिंस सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000मी0 दौड़ में तौफील फीरदौस खान ने प्रथम, गौरव निषाद ने द्वितीय तथा प्रिंस सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

ऊँची कूद में उत्कर्ष प्रताप ने प्रथम, नकुल कुमार शाही ने द्वितीय एवं आदित्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में सरफराज ने प्रथम, शुभम् तिवारी ने द्वितीय एवं उत्कर्ष प्रताप शाही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रेक्षण में हरि ओम उपाध्याय ने प्रथम, शमीम मोहम्मद ने द्वितीय और अतुल कुमार, अमिताभ मिश्रा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सोमनाथ जायसवाल ने प्रथम, हरिओम उपाध्याय ने द्वितीय एवं शमीम मोहम्मद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में शुभ तिवारी ने प्रथम, अतुल कुमार ने द्वितीय तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय हासिल किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

महिला वर्ग में 200मी0 दौड़ में अंकिता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा निधि मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400मी0 दौड़ में अंकिता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा अर्चना मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में अंकिता ने प्रथम, साक्षी चौहान ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में अंकिता ने प्रथम, साक्षी चौहान ने द्वितीय तथा सोनी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रेक्षण में खुशी ने प्रथम, असिफा सिद्दीकी ने द्वितीय तथा सिद्धि मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में असिफा सिद्दीकी ने प्रथम, सिद्धि मिश्रा ने द्वितीय एवं सोनी वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

आज की शेष प्रतियोगिताएं एवं दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन समारोह कल दिनांक 07 फरवरी, 2026 को अपरा 01ः30 बजे सम्पन्न होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल होगें। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज़ एवं डॉ0 जिलाजीत चौधरी की देख-रेख में आज की सभी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आर0 एन0 सैमुअल, प्रोफेसर सी0ओ0 सैमुअल, प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा, प्रोफेसर सुभाष पी0डी0, प्रोफेसर रविन्द्र कुमार, प्रोफेसर ई0सी0 दास, प्रोफेसर सीमा शेखर, लेफ्टिनेन्ट डॉ0 अमित मसीह, डॉ0 जे0के0 पाण्डेय ने किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

इस अवसर पर नियंता मण्डल के सभी सदस्य सहित प्रोफेसर मो0 राशिद तनवीर, प्रोफेसर सुशील कुमार राय, प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, डॉ0 विकास सरकार, डॉ0 जे0पी0 यादव, रवि प्रकाश, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश जैक्सन के साथ कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!