

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐेण्ड्रयूज कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी भी सभी खिलाड़ी एक बार में पदक नहीं हासिल करता है। उसके लिए निरन्तर प्रयास करना पड़ता है। हमें अपनी वास्तविकता को परखते रहना चाहिए तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अनुशासन।


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए, उन्हे हार और जीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं परिचय ले0 प्रो0 अमित मसीह द्वारा किया गया।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सुशील कुमार राय ने बताया कि दो दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार है
पुरूष वर्ग में 100मी0 दौड़ में सरफराज-प्रथम, शुभम तिवारी-द्वितीय तथा गौरव निषाद-तृतीय स्थान पर रहे। 200मी0 दौड़ में सरफराज-प्रथम, शुभम तिवारी-द्वितीय तथा नितिन शर्मा -तृतीय स्थान पर रहे। 400मी0 दौड़ में सरफराज-प्रथम, कृष्णा चौधरी-द्वितीय तथा आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 800मी0 दौड़ में कृष्णा चौधरी-प्रथम, गौरव निषाद-द्वितीय तथा प्रिंस सिंह-तृतीय स्थान पर रहे। 1500मी0 दौड़ में राहुल यादव-प्रथम, कृष्णा चौधरी-द्वितीय तथा तुफैल फिरदौस खान तृतीय स्थान पर रहे। 5000मी0 दौड़ में तुफैल फिरदौस खान-प्रथम, गौरव निषाद-द्वितीय तथा प्रिंस सिंह-तृतीय स्थान पर रहे।

ऊँची कूद में उत्कर्ष प्रताप-प्रथम, नकुल कुमार शाही -द्वितीय एवं आदित्य सिंह -तृतीय स्थान पर रहें। लम्बी कूद में सरफराज-प्रथम, शुभम् तिवारी-द्वितीय एवं उत्कर्ष प्रताप शाही-तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रेक्षण में हरि ओम उपाध्याय-प्रथम, शमीम मोहम्मद-द्वितीय और अतुल कुमार एवं अमिताभ मिश्र संयुक्त रूप से-तृतीय स्थान पर रहेे। डिस्कस थ्रो में सोमनाथ जायसवाल-प्रथम, हरिओम उपाध्याय-द्वितीय एवं शमीम मोहम्मद-तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में हरिओम उपाध्याय-प्रथम, अतुल कुमार-द्वितीय तथा अभिषेक कुमार-तृतीय स्थान पर रहे। 110 मी0 बाधा दौड़ में नकुल कुमार शाही-प्रथम, गौरव निषाद-द्वितीय तथा शुभम तिवारी- तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस (पुरूष वर्ग) में सरफराज एवं उनकी टीम-प्रथम स्थान गौरव निषाद की टीम द्वितीय तथा नकुल कुमार शाही की टीम तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में 100मी0 दौड़ में साक्षी चौहान-प्रथम, मुस्कान-द्वितीय तथा निक्की यादव-तृतीय स्थान पर रही। 200मी0 दौड़ में अंकिता-प्रथम, मुस्कान-द्वितीय तथा निधि मिश्रा-तृतीय स्थान पर रही। 400मी0 दौड़ में अंकिता-प्रथम, मुस्कान-द्वितीय तथा अर्चना मौर्या-तृतीय स्थान पर रही। 1500मी0 दौड़ में मुस्कान-प्रथम, रूचि चौरसिया-द्वितीय तथा ममता सिंह-तृतीय स्थान पर रही। लम्बी कूद में अंकिता-प्रथम, साक्षी चौहान-द्वितीय तथा नेहा-तृतीय स्थान पर रही।

ऊँची कूद में अंकिता-प्रथम, साक्षी चौहान-द्वितीय तथा सोनी वर्मा-तृतीय स्थान पर रही। गोला प्रेक्षण में खुशी-प्रथम, अस्फिया सिद्दीकी-द्वितीय तथा सिद्धि मिश्रा-तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में अस्फिया सिद्दीकी-प्रथम, सिद्धि मिश्रा-द्वितीय एवं सोनी वर्मा-तृतीय स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो में श्वेता साहनी-प्रथम, अस्फिया सिद्दीकी-द्वितीय एवं अर्चना गौड़-तृतीय स्थान पर रहीं। रिले रेस (महिला वर्ग) में मुस्कान एवं उनकी टीम-प्रथम स्थान निक्की यादव की टीम द्वितीय तथा अंकिता की टीम तृतीय स्थान पर रही।

पुरूष वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सरफराज एवं महिला वर्ग में अंकिता को प्रदान किया गया।
महिला अध्यापिकाओं के बीच हुई बाम्बिंग द स्टेशन प्रतियोगिता में डॉ0 सुषमा श्रीवास्तव तथा डॉ0 नीतू श्रीवास्तव विजयी रहीं। शिक्षकों की रसा-कसी प्रतियोगिता में विज्ञान-संकाय ने कला-संकाय को पराजित किया। कर्मचारियों की 100 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान मार्क मसीह, द्वितीय संदीप स्टीफन तथा तृतीय स्थान पर सुनील खरवार रहे। कर्मचारियों की स्लो-सायकिल रेस में प्रथम स्थान संजय प्रसाद, द्वितीय जॉन याकूब तथा तृतीय स्थान पर इरफान रहे।

प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापन करते हुये कहा कि आपके उद्बोधन से हम और हमारे खिलाड़ी काफी लाभान्वित हुये हैं। आपने हमारे लिए जो अपना बहुमूल्य समय निकाला है उसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। मैं अपने खिलाड़ियों के सामने एक ऐसे आदर्श व्यक्तित्व को प्रस्तुत करना चाहता हू जिससे खिलाड़ी प्रेरित हो सकें। मैं बराबर यह प्रयास करता हूं कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकूं। खिलाड़ियो की प्रतिभा और क्षमता के विकास का कॉलेज प्रशासन पूरा ध्यान रखेगा। साथ ही आये हुये सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज ने वार्षिक खेल आख्या प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं को सकुशल सम्पन्न कराने में डॉ0 जिलाजीत चौधरी के साथ कॉलेज के सभी शिक्षकों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रविन्द्र कुमार, प्रोफेसर ई0 सी0 दास, प्रोफेसर जे0 के0 पाण्डेय एवं डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर आर0एन0 सैमुअल, प्रोफेसर सी0ओ0 सैमुअल, प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा, प्रोफेसर पी0डी0 सुभाष, नियंता मण्डल के सभी सदस्यों सहित प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर बी0डी0पी0 सिंह, प्रोफेसर अनन्त कीर्ति तिवारी, प्रोफेसर मो0 राशिद तनवीर, प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, डॉ0 सीमा शेखर, डॉ0 विकास सरकार, डॉ0 जे0पी0 यादव, रवि प्रकाश, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश जैक्सन एवं कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।







