March 30, 2026
मरियम इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के गेरमा स्थित मरियम इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मरियम इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम – भक्ति गीत, नाटक, देश भक्ति, शिक्षा और नारी सशक्तिकरण, भाव नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, जागरूकता संदेश और राष्ट्र प्रेम पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी।

मरियम इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा, शिक्षा एक अनमोल धरोहर है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय की प्रगति का दर्पण होता है।
कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक फरीद अहमद ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

मरियम इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

इस अवसर पर अवधेश चौबे, डॉ0 पंकज तिवारी, ओ0ए0 जोसेफ, गोविंद सोनी अधिवक्ता, अरुण पांडेय, विवेक चौरसिया, शशिकला सिंह, पूनम मल्ल, निरंकार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!