December 23, 2025
ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का असामयिक निधन, पुलिस विभाग में शोक

महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का 22 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान थाना परिसर के निकट अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से जनपदीय पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का असामयिक निधन, पुलिस विभाग में शोक

मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मिलनसार पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने सेवाकाल में जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सदैव ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी सेवाएं पुलिस विभाग में सदैव स्मरणीय रहेंगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने गहन शोक व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर भावभीनी विदाई दी।

ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का असामयिक निधन, पुलिस विभाग में शोक

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!