February 19, 2026
पलक झपकते ही नाले में समा गई कार, कार्यक्रम में जा रहे चार युवकों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मगोर्रा थाना इलाके के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीव्र मोड़ और तेज स्पीड की वजह से आगे रास्ता नहीं दिखा और कार सीधे गहरे नाले मे जा गिरी।
पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी।

पलक झपकते ही नाले में समा गई कार, कार्यक्रम में जा रहे चार युवकों की मौत

पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी 23 वर्षीय राहुल उनके चचेरे भाई 21 वर्षीय मोहित और 23 वर्षीय अमित के साथ एक अन्य दोस्त बुधवार की शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे।

पलक झपकते ही नाले में समा गई कार, कार्यक्रम में जा रहे चार युवकों की मौत

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!