October 10, 2025
SS Inter College करमही में ISRO वैज्ञानिकों ने दी अंतरिक्ष मिशनों की जानकारी

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विकास खंड के करमही स्थित श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज ( SS Inter College ) में आज शुक्रवार को आयोजित विशेष सत्र में इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की रोचक जानकारियाँ दीं।

SS Inter College करमही में ISRO वैज्ञानिकों ने दी अंतरिक्ष मिशनों की जानकारी

कार्यक्रम में वैज्ञानिक सुभाष देवांगन और देवेश ने छात्रों को सैटेलाइट, विभिन्न श्रेणी के रॉकेटों (PSLV, GSLV, LBM) तथा चंद्रयान और मंगलयान जैसे इसरो के गौरवपूर्ण अभियानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे भारत ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरिक्ष अनुसंधान में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

SS Inter College करमही में ISRO वैज्ञानिकों ने दी अंतरिक्ष मिशनों की जानकारी

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में भास्कर पांडेय, श्रवण मिश्र, मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, राहुल शर्मा, त्रिलोकी चौहान, मोहन प्रजापति सहित विद्यालय के अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रेरित करना था, जिससे भविष्य में वे भी देश के वैज्ञानिक अभियानों का हिस्सा बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!