October 18, 2024
Kushinagar: अनैतिक देह व्यापार के आरोप में 8 पुरूष व 4 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

कुशीनगर| पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय व क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 02.11.2022 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम सबया स्थित एक मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस में कुछ पुरूष एवं महिलाओं द्वारा अवैध रूप से देह व्यापार किया जा रहा था।

कसया पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उक्त मैरेज हाल के भिन्न-भिन्न कमरों से कुल 08 पुरूष व 04 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया तथा उनके पास से 17 अदद आपत्तिजनक वस्तुयें, 04 अदद टैबलेट दवा, 02 अदद सिगरेट का खाली डब्बा, 02 अदद माचिस, 06 अदद बियर केन, 01 अदद परफ्यूम, 02 अदद कार (स्कार्पियो BR28P1399, निशान टोरेनो UP52AK0021) को बरामद किया गया।
सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर मैरेज हाल एण्ड गेस्ट हाउस को नियमानुसार सील कर थाना एएचटीयू कुशीनगर पर मु0अ0सं0 01/2022 धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार नि0 अधि0 1956 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार
विषम कुमार पुत्र गणेशचन्द दूबे उम्र 32 वर्ष नि0 शाहपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या, सुनील पुत्र मिठाईलाल पासवान उम्र 24 वर्ष नि0 कुसम्हा टोला खपरधिकवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज, मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार, मुन्ना कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद पटेल उम्र 39 वर्ष नि0 मनिछापर थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार, मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा उम्र 40 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार, बलिन्द्र सिंह पुत्र रामदेव उम्र 45 वर्ष नि0 मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार, फकरूद्दीन पुत्र अलीन अंसारी उम्र 26 वर्ष नि0 पुरन्दरपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, अभिषेक सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह उम्र 24 वर्ष नि0 गोपालगढ़ थाना कसया जनपद कुशीनगर व 04 महिलाए|

गिरफ्तारी करने वाले टीम का
पीयूषकान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर, प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया, प्रभारी चौकी हाईवे सन्नी कुमार जावला थाना कसया, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय थाना कसया, उ0नि0 परमानन्द यादव थाना कसया, कां0 उमेश कुमार सिंह थाना कसया, कां0 अभिषेक मौर्या थाना कसया, कां0 अनिष यादव थाना कसया, कां0 संजय यादव थाना कसया, कां0 संजय गुप्ता थाना कसया, कां0 अनिल मौर्या थाना कसया, म0कां0 प्रिया सिंह थाना कसया, म0कां0 शशिबाला सिंह थाना कसया, म0कां0 सिम्पी यादव थाना कसया, म0का0 कुमारी गौरी थाना कसया, म0कां0 पूनम थाना कसया जनपद कुशीनगर|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!