July 8, 2024
Kushinagar: पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वालों को किया गिरफ्तार, चार अदद अवैध कट्टा व कारतूस बरामद

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 29 दिसंबर को थाना को0 हाटा पुलिस टीम ने पैकौली मोड पुलिया के पास से अवैध रूप से नाजायज असलहो की तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्तो मुकेश जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल निवासी फुटहवा ईनार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर तथा रितिक सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी पकड़ी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से 03 अदद अवैध कट्टा व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध कट्टा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0स0 770/2022 ,धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 771/2022 धारा 3/5/25(8) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर, उ0नि0 आशुतोष जायसवाल सिंह थाना को0 हाटा, उ0नि0 रवीकान्त कुमार सिंह थाना को0 हाटा, हे0का0 रणजीत सिंह सिंह थाना को0 हाटा, का0 रवीप्रकाश सिंह सिंह थाना को0 हाटा, का0 सचिन यादव सिंह थाना को0 हाटा, का0 फैजे आलम सिंह थाना को0 हाटा, का0 मुकेश कुमार सिंह थाना को0 हाटा, का0 अमित वर्मा सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!