![Maharajganj: कोठीभार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस, गांजा व चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो को किया गिरफ्तार](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/InkedWhatsApp-Image-2023-08-07-at-2.22.41-PM.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
सिसवा बाजार-महाराजगंज। कोठीभार पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है, चेकिंग के दौरान 2 अदद देसी अवैध तमंचा 315 बोर, 2 अदद जिंदा कारतूस, एक आदत खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी की एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर व 1 किलो गांजा तथा सीजशुदा मोबाइल के साथ दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोठीभार सुनील कुमार राय की अगुवाई में उप निरीक्षक मंगला प्रसाद मय हमराह उप निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह व हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल इमरान अहमद, कांस्टेबल संदीप कुशवाहा, कांस्टेबल विजयपाल सिंह, कांस्टेबल शेषनाथ कुशवाहा द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति रोकथाम जुर्म जरायम से
बरवा द्वारिका चौराहे से सुधांशु उपाध्याय पुत्र सुदेश उपाध्याय, निवासी मंडार बिंदोलिया थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 22 वर्ष व सोनू साहनी पुत्र लालजी साहनी निवासी खानु छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 25 वर्ष को दो आदत देसी अवध तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद वाहन मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर चोरी की व बरामदगी 01.100 kg अवैध गाजा तथा एक अदद सीजशुदा मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 291/2023, धारा 411 भादवि, 3/25 आर्म्स एक्ट, 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल न्यायालय रवाना कर दिया गया।
अपराधिक इतिहास
सुधांशु प्उपाध्याय पुत्र सुरेश उपाध्याय निवासी मंडार विन्दवलिया, थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध थाना घुघली में मुकदमा अपराध संख्या 200/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है, मुकदमा अपराध संख्या 291/2023 धारा 411 भादवि, 3/25 आर्म्स एक्ट, 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज में आरोपी सोनू साहनी व सिधांशु उपाध्याय उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत है।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)