परतावल-महराजगंज। गोरखपुर से महराजगंज नेशनल हाईवे पर परतावल चौराहे पर बीती रात एक डंपर और ट्रेला में भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पलट गई, जिसमें ट्रेला चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-ूमहराजगंज नेशनल हाईवे पर परतावल चौराहे पर हरियाणा नंबर का एक ट्रेला कप्तानगंज की तरफ से परतावल की तरफ आ रहा था जबकि डंपर गोरखपुर से महाराजगंज की दिशा में जा रही थी, की यह जबरदस्त टक्कर हो गयी।
लोगों के मुताबिक ट्रेला पनियरा की तरफ निकल रहा था इसी दौरान चौराहे पर ही गोरखपुर की तरफ से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में अचानक गाड़ी की दिशा बदली जिसे दोनों वाहनों ट्रेला और डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई, यह घटना बीती रात लगभग 2 से 3 बजे की बताई जा रही है, मुख्य चौराहे पर हुई इस हादसे में एक जूस का दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास की लोग घरों से निकल गए, वहीं घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परवातल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया, अभी मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है, वही डंपर चालक घटना की बाद फरार हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे कार्रवाई में जुट गई है।


