April 1, 2026
भक्ति और एकता का संदेश: सिसवा के गेरमा गांव में भव्य रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

सिसवा बाजार – महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा गेरमा स्थित श्री अष्टभुजा देवी दुर्गा माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया।
इस पावन आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें नगर पालिका सिसवा के खेखड़ा स्थल से कन्याओं द्वारा पवित्र जल भरकर यात्रा निकाली गई।

यज्ञाचार्य श्री रामरक्षा दास जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात कलश यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। यात्रा पूरे सिसवा नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुँची, जहाँ ज्योति प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा पूरी की, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए घोड़े, हाथी और पारंपरिक गाजे-बाजे भी शामिल रहे। नगर पालिका सिसवा एवं स्थानीय समाजसेवियों द्वारा यात्रा मार्ग में जगह-जगह जल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भक्ति और एकता का संदेश: सिसवा के गेरमा गांव में भव्य रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

यज्ञाचार्य श्री रामरक्षा दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ 1 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेगा जिसमे रामलीला का आयोजन है, यह यज्ञ समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों का भी प्रसार होता है।
यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसआई लक्की पटेल, एसआई मनोज यादव, एसआई विंध्यवासिनी शुक्ला, कांस्टेबल पंकज यादव, दीवान रामदास सहित कोठीभार पुलिस मौजूद रही।
इस दौरान अविनाश श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, मुरलीमनोहर पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजेश यादव, परमानंद पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, आनंद शंकर पाण्डेय, राज पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, अमन पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, चंदन प्रजापति, सोनू कन्नौजिया, सुनील पाण्डेय सहित समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!