
पनियहवा-कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर अशोक निषाद परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया, जब कि मतगणना के दौरान काफी विवाद होने की जानकारी मिली, इस दौरान कई को चोंटे भी लगने की जानकारी मिल रही है।
बताते चले छितौनी नया नगर पंचायत बना और यहां पहली बात चुनाव हुआ है, ऐसे में भाजपा, सपा के साथ-साथ निर्दल प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना किस्मत आजमाया, इसमें भाजपा से टिकट न मिलने के बाद अशोक निषाद ने निर्दल के रूप में अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिला किया और चुनावी समर में उतर गये, इनके जनाधार की बात करें तो गांव से नगर पंचायत बना छितौनी मे इनके चाहने वालों की संख्या ज्यादा थी और इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चर्चाओं के अनुसार चुनाव के दौरान आम जनता उन्हे चन्दा तक दे रही थी।
13 मई को मतगणना के दौरान पहले जानकारी मिली कि यहां से अशोक निषाद हार गये इसके बाद सैकड़ों की संख्या मे ंसड़क को जाम कर विरोध शुरू कर दिया, घंटों तक पुलिस और जनता के बीच तानातानी चलती रही, इस के बाद पुनः मतगणना हुई जिसके बाद अशोक निषाद विजयी घोषित किए गये।
गरीब परिवार के रहने वाले अशोक निषाद ने नया बने छितौनी नगर पंचायत मे पहले अध्यक्ष के रूप में विजय प्राप्त कर इतिहास मे नाम दर्ज करा लिया।