December 20, 2025
NCC राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है- ब्रिगेडियर परिमल भारती

सिसवा बाजार-महराजगंज। राष्ट्रीय कैडेट कोर के 102 यूपी बटालियन द्वारा परमहंस पाल पी.जी कॉलेज गुरली में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन NCC गोरखपुर ग्रुप हेड क्वार्टर के ब्रिगेडियर परिमल भारती ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण कर कैडेट्स को सैन्य सेवा के लिए प्रेरित किया । शिविर में फायरिंग टीम के कैडेटस का फायरिंग प्रशिक्षण देखकर कैडेट्स को फायरिंग की तकनीकी जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात शिविर में 19 कॉलेज के प्रतिभाग कर रहे 638कैडेटों से रूबरू हुए और एन.सी.सी. के प्रति समर्पण एकता और अनुशासन की पाठशाला में राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक किया।

NCC राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है- ब्रिगेडियर परिमल भारती

ब्रिगेडियर परिमल भारती ने शिविर में विभिन्न प्लाटूनों, सब-यूनिटों तथा प्रशिक्षण प्रकोष्ठों का निरीक्षण करते हुए कैडेट्स के अनुशासन, प्रस्तुति, कौशल और सैन्य व्यवहार का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रिल स्क्वाड, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, शारीरिक दक्षता, स्वच्छता व्यवस्था और कैंप प्रशासन का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स के मार्च पास्ट, ‘शोल्डर-आर्म्स’ और ‘प्रेज़ेंट-आर्म्स’ जैसी कमांडों पर निष्पादन की सराहना किया।
ब्रिगेडियर भारती ने निरीक्षण के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है, जहाँ युवा अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के संस्कार सीखते हैं।

NCC राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है- ब्रिगेडियर परिमल भारती

लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स के चतुर्दिक व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर संकल्पित है। एनसीसी की ट्रेनिंग में अनुशासन सर्वाेपरि है। समाज में सर्वश्रेष्ठ कार्यों से देश की सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाएंगे।
ब्रिगेडियर परिमल भारती ने 102 यू.पी. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, प्रशिक्षण स्टाफ और सभी कैडेट्स के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा किया और शिविर को सफल एवं अनुकरणीय बताया। शिविर में एन.सी.सी. चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता कैडेट्स को भी प्रोत्साहित किया गया।

NCC राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है- ब्रिगेडियर परिमल भारती

शिविर में ग्रुप कमांडर को कैडेट्स जमालुद्दीन अली, विपिन यादव, सूरज, ख़ुशी सिंह ने क्वार्टर गार्ड सलामी शस्त्र देकर सम्मान दिया। शिविर में विकसित भारत उन्नत उत्तर प्रदेश के विकास यात्रा को नए सोच नए जोश से विकसित उत्तर प्रदेश का थ्री डी मॉडल को देख कर हर्षित हुए ।
कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासन और सामाजिक सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एन.सी.सी. राष्ट्र निर्माण में जाति, धर्म, संस्कृति के भाव से ऊपर उठकर एकता और अनुशासन के भाव से एक श्रेष्ठ नागरिक होने का जज्बा जाग्रत करती है। अकादमिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ.अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी ,टी.ओ वैभव दुबे , टी. ओ आशीष सिंह ने कैडेट्स को सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित किया।

NCC राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है- ब्रिगेडियर परिमल भारती

शिविर में प्रमुख रूप से प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में सूबेदार गुरनाम सिंह ,सूबेदार सुमेर सिंह जी, सूबेदार कदम सिंह, सूबेदार धरेश माने,सूबेदार बंसी, हवलदार पिंटू सिंह , हवलदार भगत और जी. सी .आई सुषमा मिश्रा ,हवलदार रामबालक, रवींद्र, रियाज ,हवलदार अर्जुन सिंह, विपिन त्रिपाठी , अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!