December 5, 2025
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन NCC कैडेट्स ने सिखा शस्त्र, मैप और सैन्य, स्वास्थ्य जीवन का पाठ

सिसवा बाजार-महराजगंज। परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली में 102 यूपी बटालियन गोरखपुर मुख्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स की सैन्य प्रशिक्षण में शस्त्र ,मैप , ड्रिल, फ्लैग एरिया, क्वार्टर गार्ड , स्वास्थ्य शिक्षा, डिजास्टर मैनेजमेंट के महत्त्व पर सैन्य अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन NCC कैडेट्स ने सिखा शस्त्र,मैप और सैन्य , स्वास्थ्य जीवन का पाठ

कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण पर संबोधित करते हुए कहा कि एन.सी.सी केवल एक प्रशिक्षण संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जगाने वाला राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है।
सैन्य सेवा के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक एवं मानसिक सहनशक्ति, और देश के प्रति अटूट समर्पण होना चाहिए। एन.सी.सी देश की सेनाओं के लिए सबसे विश्वसनीय युवा शक्ति तैयार कर रहा है। एन.सी.सी कैडेट्स फील्ड क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, फर्स्ट-एड, आपदा प्रबंधन, और एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से सैन्य वातावरण का वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं। यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें भविष्य में आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में जाने योग्य बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास, टीम वर्क और निर्णय क्षमता को भी मजबूत करता है। सैन्य सेवा में चयन के दौरान ‘सी’ सर्टिफिकेट वाले कैडेट्स को सशस्त्र सेनाओं में प्रवेश के दौरान विशेष वरीयता दी जाती है।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन NCC कैडेट्स ने सिखा शस्त्र,मैप और सैन्य , स्वास्थ्य जीवन का पाठ

स्वास्थ्य प्रशिक्षण व्याख्यान में के.जी .एम .सी हॉस्पिटल महाराजगंज के सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने दुर्घटना एवं आपातस्थिति में पीड़ित व्यक्ति को त्वरित सी.पी.आर देकर जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में सभी कैडेट्स कंपनीयो के कैडेट्स ने दम लगा कर एक दूसरे को चुनौती दिया। साथ ही साइबर सिक्योरिटी से सुरक्षित रहने के लिए कैडेट्स को जागरूक किया गया।
द्वितीय सत्र में डिजास्टर मैनेजमेंट और सामाजिक जागरूकता विषय पर ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ.अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी ,टी.ओ वैभव दुबे, टी. ओ आशीष सिंह ने कैडेट्स को सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित किया।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन NCC कैडेट्स ने सिखा शस्त्र,मैप और सैन्य , स्वास्थ्य जीवन का पाठ

प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में सूबेदार गुरनाम सिंह ,सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार बंसी और हवलदार भगत और जी सी आई सुषमा मिश्रा के द्वारा फायरिंग के सही तौर तरीके का प्रशिक्षण और फायरिंग का अभ्यास करवाया गया। कैडेटस को मैप रीडिंग और शस्त्र प्रशिक्षण की कक्षाएं हवलदार रामबालक, रवींद्र, रियाज द्वारा कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, सूबेदार कदम सिंह, सूबेदार धरेश माने , हवलदार अर्जुन सिंह, विपिन त्रिपाठी , अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!