
निचलौल-महराजगंज। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 72वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान का शिविर का आयोजन प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया, जिसके तहत निचलौल स्थानीय एक मैरिज हाल में उपरोक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने रक्तदान किया।
इस रक्तदान कैंप का उद्घाटन भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री महाराजगंज जनपद के सांसद पंकज चौधरी ने किया, रक्तदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्गा प्रसाद गुप्त ,जिले के उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, मंडल महामंत्री रामानंद जायसवाल, युवा मोर्चा मिठौरा मंडल अध्यक्ष अगर भारती, मनीष खरकिया, अमन यादव, पवन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिले के उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत अरुण जायसवाल, मोहनलाल मद्धेशिया, सचिंद्र सिंह, पारसनाथ जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, गोलू, मनीष मोदनवाल, विनोद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, रमेश, जितेंद्र साहनी, मोहन पटेल, द्रोपती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्त अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर अंग्रेज सिंह, लैब टेक्नीशियन एनके पांडे व महिला कर्मचारी मौजूद रहे।