
सिसवा बाजार-महाराजगंज। दशहरा एवं बीते सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने सम्मानित किया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोठीभार थाना पहुँचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष कोठीभार एवं सिसवा नगर चौकी प्रभारी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष शिब्बू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, संगठन मंत्री मनीष रौनियार, उपाध्यक्ष हरिलाल सोनी, संगठन मंत्री संत राज विश्वकर्मा, नगर मंत्री इरफान तथा सदस्य भोलू मौजूद रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से ही क्षेत्र में त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके हैं।