![सिसवा ब्रेकिंग: मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-22-at-4.21.09-PM.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
सिसवा बाजार-महाराजगंज। कोठीभार पुलिस ने सिसवा नगर के मस्जिदिया ढाला स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का आज खुलासा करते हुए आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अनरुद्ध कुमार क्षेत्राधिकार निचलौल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोठीभार सुनील कुमार राय के निर्देशन में आज मुकदमा अपराध संख्या 322/23, धारा 457/380 भादवि से संबंधित वादी मुकदमा शुभम मोदनवाल की दुकान मोबाइल रिपेयरिंग एंड ग्राहक सेवा केंद्र आधार पेमेंट मस्जिदिया डाला सिसवा बाजार से दिनांक 20-08-23 की रात अज्ञात चोरों द्वारा 4 मोबाइल फोन व ग्राहक सेवा केंद्र के ₹10000 चोरी कर लेने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक कोठीभार सुनील कुमार राय द्वारा गठित टीम ने आज दोपहर 1 बजे सिसवा से खड्डा को जाने वाली तिराहे पर आरोपी आजाद को चोरी गए मोबाइल फोनों व ₹10000 नगद सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा चोरी किए गए माल व रुपया शत प्रतिशत बरामदगी की गई व आरोपी आजाद पुत्र अनवर अली निवासी वार्ड नंबर 4 साहू जी नगर सिसवा बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
सिसवा चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक गिरी, हेड कांस्टेबल प्रमोद खरवार, हेड कांस्टेबल हिमांशु राय व कांस्टेबल पंकज कुशवाहा।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)