सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल IPL Sugar Mill में आज पारंपरिक विधि-विधान के साथ ब्वायलर पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर इकाई प्रमुख संदीप पंवार के नेतृत्व में मिल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर उपस्थित रहे।
पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरज सिंह (विभागाध्यक्ष गन्ना), नीरज श्रीवास्तव (डिप्टी मैनेजर एकाउंट), लोकेश कुमार दीक्षित (विभागाध्यक्ष यांत्रिक), राजकुमार (विभागाध्यक्ष उत्पादन), संजय कुमार श्रीवास्तव (डिप्टी मैनेजर एचआर एंड एडमिन), रंजीत कुमार श्रीवास्तव (अधिकारी एचआर), सुरेश खरवार (सिविल इंजीनियर) मैनेजर (आईटी), अनुराग त्रिपाठी डिप्टी मैनेजर ब्वायलर, रवि कुमार सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल विनोद कुमार शुक्ला, मनीष उपाध्याय (सीनियर इंजीनियर मिल हाउस) समेत समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण और मजदूर मौजूद रहे।
ब्वायलर पूजन के साथ ही मिल में आगामी चीनी पेराई सत्र की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन में सभी ने सफल और सुरक्षित सत्र की कामना की।



