
सिसवा बाजार -महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर मुसहर टोली में मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय खोलने की मांग अरुण पटेल ने किया है।
अरुण पटेल ने इस संदर्भ में एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल को दिया है।
ज्ञापन देते समय छागुर चौहान, मुन्ना कुशवाहा, डा. महेश सिंह, हेमंत कुशवाहा, संजीव सिंह, राणा प्रताप चौधरी, हरिकिशुन कुशवाहा, रामाश्रय चौधरी, हेमंत कुशवाह, रामू साहनी, रामकिशुन साहनी, पूर्व प्रधान संपत मुसहर, अर्जुन मुसहर, चांदबली मुसहर, सुरेश मुसहर, गंगा मुसहर, सुभाष गोंड मौजूद रहे।