
सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया, वही अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने भी सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाई।
सिसवा बाजार कार्यालय पर उपस्थित मस्टररोल, नियमित, संविदा के समस्त कर्मचारी स. मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में उपस्थित हुए तथा सब लोगों ने एकजुट होकर भाजपा के लोकप्रिय सरकार के नेतृत्व करता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मस्टररोल के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 16000 से 20000 करने पर बधाई व्यक्त की तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता गिरजेश जायसवाल को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया।
इस दौरान गिरजेश जायसवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है, मस्टररोल कर्मचारियों की वेतन वृद्धि करने पर सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर स. मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद, नगर अध्यक्ष आनंद कुमार, अरुण सिंह, राजन चौधरी, मंगलेश राना, धर्मेंद्र, घुरहू, विनोद, साजन, रामू, गीता, सिमरन, गौरी, पूजा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।