July 22, 2025
सिसवा नगर पालिका: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर की गयी पुष्पांजलि व माल्यार्पण, पौधरोपण भी हुआ

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यलय में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल उपस्थित रहे। दोनों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सिसवा नगर पालिका: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर की गयी पुष्पांजलि व माल्यार्पण, पौधरोपण भी हुआ

कार्यक्रम में रामेश्वर जायसवाल मंडल महामंत्री, मुन्ना गौड जिला महामंत्री अनु. जन. मोर्चा, राजन चौधरी, बनवारी, नगर के गणमान्य नागरिक, नगरपालिका कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!