January 16, 2026
सिसवा बने तहसील, प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा को एक पत्रक देकर के सिसवा बाजार को तहसील बनाने के लिए आधिकारिक सर्वे करा कर के सिसवा को तहसील बनाने का सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन को भेज कर सिसवा को तहसील बनाने का आग्रह किया।

इस पत्रक में प्रमोद जायसवाल ने बताया कि लंबे समय से सिसवा बाजार के व्यापारियों व आमजन के द्वारा सिसवा बाजार को तहसील बनाए जाने के मांग एवं हाल ही में हुए बंदी को देखते हुए सिसवा बाजार को तहसील बनाने के लिए सर्वे कराया जाए। जनपद महराजगंज का सिसवा बाजार जो कि अब नगर पालिका बन चुका है लेकिन जो कभी बड़ा व्यापारिक केंद्र एवं थोक मंडी हुआ करता था आज व्यापारियों के आवागमन के अभाव,व्यापारियों के लिए सुलभ साधन न होने के कारण बाहरी व्यापारियों के मोहभंग हो जाने के कारण लगातार सिसवा का बाजार कमजोर हो रहा है और घरेलू व्यापार टूट रहा है। यहां के व्यापारी हमेशा से राजनीतिक अपेक्षा का शिकार रहा।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि नेताओं ने केवल सिसवा को तहसील बनाने का चुनावी वादा करके चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीत कर लंबे समय से तहसील की मांग को अनदेखा और अनसुना किया जो यह के व्यापारियों के लिए पीड़ा जनक है। सिसवा को तहसील बनाने का सपना लंबे समय से यहां के लोगों ने अपने मन में रखा जो न बनने के कारण जन आक्रोश बन कर दिनांक 05.01. 2026 दिन सोमवार को ऐतिहासिक बंदी का साहसिक निर्णय सिसवा के सभी रेहड़ी,पटरी,छोटे बड़े दुकानदारों ने किया। अब न तो सिसवा और न ही सिसवा के व्यापारी गण रुकने वाले है।हर उस व्यक्ति से मिलेंगे जो सिसवा को तहसील बनाने के लिए मददगार बनेगा। आप हम सभी सिसवा के व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद है जिनके आधिकारिक प्रयास से ही सिसवा का तहसील बनने का सपना पूरा हो सकेगा।
आपसे विनम्र निवेदन है कि जनपद का प्रशासनिक शक्ति के रूप में सिसवा को तहसील बनाने में हर संभव मदद करिए। सिसवा को तहसील बनाने के लिए एक आधिकारिक सर्वे करा के अपने स्तर से एक सर्वे रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को भेजने की कृपा करे जिसके आधार पर सिसवा बाजार तहसील बनने का आधारशिला बन सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश भालोटिया, वैष्णो सोनी सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!