सिसवा बाजार-महराजगंज। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) द्वारा जारी JEE मेन रिजल्ट में स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा खुर्द के यश यादव 97.14,अभिनव केशरी 97.06, अनुराज श्रीवास्तव 95.98 तथा श्रेयांश जायसवाल ने 95.79 परसेंटाइल प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है I
विद्यालय के प्रबन्धक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की यह हमारे अध्यापकों और बच्चों के मेहनत का परिणाम है I विद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है I



