

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विकास खण्ड के करमही स्थित एसएस इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं के विद्यार्थियों का बेस्ट विसेस एवं 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चना करके किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मिठाई प्रतियोगिता से किया गया, इसमें 12वीं के छात्र अभिजीत पांडेय को विजेता घोषित किया गया इसके पश्चात कक्षा 9वीं एवं 11वीं के बच्चों द्वारा बहुत से संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे कक्षा 12वीं के दो छात्रों टैग नम्बर 86 अमन एवं टैग नम्बर 16 अंजल विश्वकर्मा को मिस्टर फेयरेवल एवं मिस फेयरेवल से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अजय कुमार मिश्रा ने कहा की बच्चे तैयारी करे और बेहतर परिणाम दें।
प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा ने कहा की इस तरह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है विद्यालय के आदित्य पांडेय, विद्यालय के अध्यापक मनीष पांडेय, भास्कर पांडेय, त्रिलोकी चौहान, राकेश गुप्ता, राहुल शर्मा, बबीता पांडेय, राहुल शर्मा, सद्दाम हुसैन, आकाश पांडेय, कुलदीप मिश्रा एवं विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।





