February 2, 2026
भारत-नेपाल सीमा के संगम तट पर 151वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाल्मीकिनगर-बिहार। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर 151वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश थरुहट के निर्माता एचेल थारू, समाजसेवी संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ,कामेश्वर श्रीवास्तव, स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता, अभिनेता सोनू चौधरी, चंद्रभान कुमार, सत्येंद्र सिंह, सुमन सिंह, निर्माता अरविंद अकेला, नमामि गंगे के समन्वयक मुकेश कुमार एवं डॉ. नंद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

भारत-नेपाल सीमा के संगम तट पर 151वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से औषधीय गुण वाले पौधों का वितरण किया गया। संस्था द्वारा विगत 14 वर्षों से लगातार लावारिस एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराए जाने के सामाजिक कार्य की भी चर्चा की गई। सभी अतिथियों ने इस मानव सेवा से युक्त सामाजिक कार्य की सराहना की। माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास के जीवन पर आधारित कई भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की गई।

भारत-नेपाल सीमा के संगम तट पर 151वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गायक संगीत आनंद ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का चरित्र अनुकरणीय है, चंद्र देवता को अर्घ्य अर्पित किया गया। महाप्रसाद की व्यवस्था आद्या ड्रग एजेंसी के प्रबंधक जयकुमार गुप्ता, रुद्र नेचुरल साबुन एवं शहद निर्माता सत्येंद्र, सुमन तथा स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता के सहयोग से की गई। कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश कुमार के सौजन्य से पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स फूड पैकेट का वितरण किया गया। कथा पूजा एवं हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई।

संबोधन के क्रम में निर्माता अरविंद अकेला ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर आयोजित इस महा आरती में भाग लेना परम सौभाग्य की बात है। यूट्यूबर सोनू चौधरी एवं चंद्रभान कुमार ने कहा कि यहां आने से मन को शांति मिलती है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी एवं सदस्य पूनम देवी द्वारा विशिष्ट प्रतिभा संपन्न महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने में योगदान देने हेतु सुमन सिंह एवं सत्येंद्र सिंह सम्मानित किए गए।

इस महा आरती में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आरती के दौरान गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय आदि जयघोषों से पूरा घाट परिसर गुंजायमान होता रहा।भक्ति मय माहौल में श्रद्धालुओं ने महा आरती कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर शारदा देवी , रामू प्रसाद, उत्तर प्रदेश से आए अजीत कुमार, रंजीत कुशवाहा उर्फ शिब्लू,गायक राजा कुमार, पूनम देवी ,नंद रानी देवी, तन्नू कुमारी, पुनीता देवी, यशोदा देवी ,सृष्टि कुमारी, बेबी कुमारी, रितिका कुमारी, अंजलि कुमारी, अखिलानंद एवं पुलिसकर्मी रोशन कुमार की सहभागिता सराहनीय रही। संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान देने हेतु धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज,जय कुमार गुप्ता, नवरत्न प्रसाद, जगदीश प्रसाद, फौजी विद्यासागर राणा ,पवन भट्टराई,पीडीएस अध्यक्ष प्रमोद सिंह,फौजी चंद्र मोहन तिवारी,एवं संरक्षक विजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू एवं केदार महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!