मुम्बई। राजस्थान की मिट्टी की महक अब डिजिटल दुनिया में भी महसूस की जा सकेगी। Nini TV पर राजस्थानी भाषा और फिल्मों के लॉन्च को लेकर आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में Nini TV की इस नई पहल को लेकर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
Yukti Film Production के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य राजस्थानी सिनेमा और स्थानीय कलाकारों को एक सशक्त डिजिटल मंच प्रदान करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान Nini TV की भविष्य की योजनाओं और राजस्थानी कंटेंट को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस पहल से राजस्थानी भाषा, संस्कृति और फिल्मों को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई गई।




