
ग्रेटर नोएडा। यहाँ एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, नई नवेली दुल्हन सुहागरात के अगले ही दिन एक बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद पति ने अब दुल्हन को रखने से इंकार कर दिया है, उनका कहना है कि धोखे से शादी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक कि बीते सोमवार को बुलंद शहर के सिकंदराबाद की रहने वाली एक लड़की से बड़ी धूमधाम से शादी हुई, दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर आया और सुहागरात की रात अचानक दुल्हन के पेट में काफी दर्द होने लगा जिसके बाद पति और ससुराल के लोग तुरंत दुल्हन को पास के एक अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टर द्वारा जब दुल्हन का चेकअप किया गया तो पता चला वह 7 माह की प्रेग्नेंट है, यह सुनते ही पति और ससुराल वालों की पैरों से जमीन खिसक गई, इतना ही नहीं अगले दिन दुल्हन की डिलीवरी हो गई उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
इस घटना की जानकारी जब दुल्हन के मायके वालों को चली तो वे बुलंदशहर से बेटी के पास अस्पताल पहुंच गए, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई, दूल्हा पक्ष धोखे में रख कर शादी बात करते हुए पत्नी को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।
मामला पुलिस तक पहुंच गया जिसके बाद आपसी समझौते के बाद मायके वाले बेटी और बच्ची को वापस गांव लेकर चले गए।