
सिसवा बाजार- महराजगंज। नगर पालिका सिसवा में विकास की लहर दौड़ रही ही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है, नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने सिसवा नगर पालिका में विकास के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिसवा के बुनियादी ढांचे और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हैं।
यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने देते हुए बताया कि लखनऊ में नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री समस्त नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के मुखिया ए. के. शर्मा से साथ मुलाकात में सिसवा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं।
प्रमुख परियोजनाएं जिन्हें मंजूरी दी गई
1-जल निकासी/सीवरेज– 3 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से जल निकासी और सीवरेज प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
2-मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना- 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से शहर में नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
3-पेय जल योजना- 1 करोड़ 8 लाख 87 हजार रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति प्रणाली में सुधार किया जाएगा।
4-वंदन योजना (मां वैष्णो देवी वार्ड नंबर 13 देवीनगर)- 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से इस वार्ड में विकास कार्य किए जाएंगे।
5-तालाब और पोखरा का सुंदरीकरण- 53 लाख 7 हजार रुपये की लागत से तालाबों और पोखरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
6-पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना- 1 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।
सिसवा के विकास के लिये योजनाओं के स्वीकृत प्रदान करने पर अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा को धन्यवाद दिया।